फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका को अपने स्टेज परफॉरमेंस की आई याद, पता चला अपने सबसे बड़े प्रशंसक का नाम, सेलेब्स...

Fri, 02 Aug 2024 01:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में व्यस्त हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस को समय नहीं देती हों। प्रियंका को जब भी शूटिंग से फुर्सत मिलती है, वह अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं, जिसकी झलकियां वह अक्सर अपनो सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करती रहती हैं। लेकिन अब प्रियंका ने अपनी एक परफॉर्मेंस को याद किया, जिसके बाद उन्हें पता चला अपने सबसे बड़े प्रशंसक का नाम।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 2000 के दशक की शुरुआत का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बॉलीवुड में अपने करियर के शुरुआती दौर को याद कर रही हैं। इस पर उनके पति निक जोनास के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स के कमेंट्स आए हैं। इस दौरान प्रियंका को अपने सबसे बड़े प्रशंसक का नाम भी पता चल गया।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा एक वैश्विक दिवा हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया और बाद में हॉलीवुड में कदम रखा। प्रियंका की जर्नी कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है। भारत से दूर होने के बावजूद, वह अपनी जड़ों को कभी नहीं भुलीं। प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआती दौर की यादों को ताजा किया।

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
आज, 2 अगस्त को, कुछ समय पहले, प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने कई अवार्ड शो में मशहूर गानों पर अपने डांस परफॉरमेंस की झलक दिखाई। प्रियंका ने वीडियो के बारे में बताते हुए एक लंबा नोट भी लिखा। प्रियंका ने लिखा, "2000 के दशक की शुरुआत, लगभग 2001, 2002 की यादें। जब उन्होंने मुंबई में काम करना शुरू किया था, तब उन्हें लव अफेयर जैसी चिजों के बारे में बिल्कुल भी अनुमान नहीं था। खासकर डांस करने के बारे में।'' इसके आगे प्रियंका ने लिखा, जब वह स्कूल में थीं, तो वह हमेशा स्टेज पर एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज करती थीं। जब मैं भारत के सबसे बेहतरीन गायकों द्वारा गाए गए अपने फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करती हूं, तो कुछ अलग ही अनुभव होता है। यह नशे की तरह है। यह मेरे पति द्वारा हर दिन किए जाने वाले काम के सबसे करीब है।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
इसके अलावा प्रियंका ने आगे लिखा, "यह 20 की उम्र वाली एक लड़की की कहानी है, जिसने मुझे आज एक महिला बनाया है। मुझे उस पर गर्व है। मैं हमेशा उसके समर्पण और मेहनत के लिए आभारी हूं। आप आज जो भी हैं, वह आपकी कल की मेहनत का ही परिणाम है।" प्रियंका के इस वीडियो पर निक ने खुदको प्रियंका का सबसे बड़ा प्रशंसक बताया। लेडी लव की तारीफ करते हुए निक ने लिखा, "बेबी मैं हमेशा से तुम्हारा सबसे बड़ा फैन रहा हूं।''
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका के इस पोस्ट पर अब कई प्रशंसकों के अलावा सेलेब्स के रिएक्शन भी लगातार आ रहे हैं। टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने लिखा, 'और अधिक शक्ति तुम्हें प्रियंका', अभिनेत्री हरनाज संधू ने लिखा, 'क्वीन', एक फैन ने लिखा, 'इंक्रिडिबल', एक प्रशंसक ने लिखा, 'देसी क्वीन'। काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। यह एक अमेरिकी ड्रामा फिल्म है, जिसे फ्रैंक ई फ्लावर्स और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है। फ्लावर्स ने ही इसका निर्देशन किया है। इसमें प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा और वेदांतन नायडू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
Sharvari Wagh: शरवरी वाघ की 'वेदा' की हर जगह हो रही तारीफ, सनी कौशल ने लिखी कथित गर्लफ्रेंड के लिए दिल की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें