फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी के साथ पहुंचीं घर

Sun, 15 Sep 2024 01:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानी 15 सितंबर को वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के डिस्चार्ज होकर घर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दीपिका रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया है। आज यानी 15 सितंबर को वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के डिस्चार्ज होकर घर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हुए एक वीडियो में उनकी कार अस्पताल में आती और फिर बाहर निकलती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका 
सोशल मीडिया पर दीपिका के घर जाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दीपिका इस वीडियो में एच.एन रिलायंस अस्पताल से अपनी गाड़ी में नवजात बेटी और पति रणवीर सिंह के साथ निकलती दिखाई दे रही हैं। दीपिका के प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार क्षण है।

Saif Ali Khan: 'देवरा' में काम करने को लेकर सैफ ने साझा किया अपना अनुभव, इस बात को लेकर अभिनेता को थी संशय


बेटी के लिए नो-फोटो पॉलिसी रखेंगी दीपिका
दीपिका फिलहाल अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखने वाली हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण नैनी नहीं रखने के अलावा अपनी बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी। इसके लिए वो अनुष्का शर्मा-विराट-कोहली और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तरह ही नो-फोटो पॉलिसी का पालन करती नजर आ सकती हैं।

Celebs: इन सितारों ने की इंजीनियरिंग की पढ़ाई, किसी ने इलेक्ट्रॉनिक्स तो किसी ने कंप्यूटर साइंस की ली डिग्री

विज्ञापन

बिटिया को देखने पहुंचे थे ये सितारे
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी को देखने के लिए शाहरुख खान और मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे थे। इसके अलावा रणवीर सिंह का पूरा परिवार भी दीपिका और उनकी नवजात बेटी से मिलने पहुंचा था।
 

Jr NTR: देवरा में जान्हवी कपूर को देखकर जूनियर एनटीआर को हुई हैरानी, अभिनेत्री को बुलाते थे- टेप रिकॉर्डर

विज्ञापन

जल्द 'सिंघम अगेन' में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिंघम अगेन' में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। दीपिका पिछली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में दिखी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। खबरों की मानें तो दीपिका अब मेटरनिटी लीव पर रहने वाली हैं। बेटी को जन्म देने से पहले वह अपने सभी वर्क कमिटमेंट पूरे कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें