करीना कपूर आने वाले दिनों में 'क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आने वाली है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। करीना बॉलीवुड के पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'अब क्यों नहीं लोग लव-स्टोरी बनाते हैं।
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्रू' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वे एक एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। करीना अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहीं हैं। हाल ही में अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना पुराने दिनों को याद करती नजर आईं।
विज्ञापन
'गीत' दिमाग से नहीं दिल से सोचती थी
करीना कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री की फिल्म 'जब वी मेट' आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है। करीना उस फिल्म में 'गीत' के किरदार में नजर आई थीं। करीना कहती हैं, 'देखिए 'जब वी मेट' जैसी फिल्में बार-बार नहीं बनती हैं। आज भी दर्शक 'गीत' को याद करते हैं। 'गीत' दिल से सोचती थी। वह किरदार सोशल मीडिया वाले युग से पहले का किरदार है।'
सोशल मीडिया ने सब बदल दिया
करीना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'इंटरनेट और सोशल मीडिया वाले इस युग में लोग दिमाग से सोचते हैं। 'गीत' आज के युग से पहले की लड़की थी। जेन जी दिमाग से सोचते हैं और जो सही भी है। वैसे सच कहूं तो मुझे काफी अच्छा लगता है दर्शकों को 'जब वी मेट' के डायलॉग आज भी याद हैं। यही किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी बात होती है।'
बॉलीवुड में क्यों नहीं बन रही लव-स्टोरी
करीना कपूर आने वाले दिनों में 'क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आने वाली है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। करीना बॉलीवुड के पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'अब क्यों नहीं लोग लव-स्टोरी बनाते हैं। मैं शाहरुख खान और काजोल की फिल्मों को मिस करती हूं। पता नहीं प्रेम कहानियों वाली फिल्में कहां खो गई हैं।