फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: लव जिहाद से बचाने को 'द केरल स्टोरी' का सहारा! छात्रों के लिए रखी गई फिल्म की स्क्रीनिंग

Mon, 08 Apr 2024 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल में अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की किशोर उम्र के बच्चों के लिए विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। बच्चों को प्रेम व उसके जोखिमों के प्रति जागरुक करने के लिए यह फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द केरल स्टोरी' के दूरदर्शन पर प्रसारण को लेकर जमकर विवाद हुआ। खूब विरोध के बावजूद यह फिल्म दूरदर्शन पर दिखाई गई। विवादों का सिलसिला अब भी रुका नहीं है। इन्हीं विवादों के बीच केरल में किशोर उम्र के छात्रों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। जागरुकता फैलाने के मकसद से 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को यह फिल्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में दिखाई गई। 

विज्ञापन


बच्चों से की गई फिल्म पर चर्चा
सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के इडुक्की डायोसीज ने पिछले सप्ताह 10वीं से 12वीं तक के किशोर उम्र बच्चों को फिल्म दिखाई। इसके बाद उनसे इस फिल्म पर बाकायदा चर्चा की गई और समीक्षा लिखने के लिए कहा गया। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म केरल की उन महिलाओं के बारे में है, जिन्हें 'लव जिहाद' में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।
Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन


क्यों दिखाई गई बच्चों को यह फिल्म?
सोमवार को जैसे ही इस फिल्म के प्रसारण की खबर सामने आई, तो डायोसीज ने यह दावा किया कि छात्रों को यह फिल्म प्रेम संबंधों और इसके इसके परिणामों व खतरों के बारे में जागरुकता फैलाने के मकसद से दिखाई गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मीडिया प्रभारी फादर जिन्स केराक्कट ने कहा कि वे हर साल छुट्टियों में बच्चों के लिए एक गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए बच्चों से जुड़े कुछ विशिष्ट विषयों का चयन किया जाता है और इसके लिए किताबें तैयार की जाती हैं। 
विज्ञापन

BMCM: अमिताभ बच्चन-गोविंदा की राह पर चलेंगे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ? क्या फिल्म में होगा इनका डबल रोल का धमाका

बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म
फादर जिन्स केराक्कट ने आगे कहा, 'इस बार बच्चों के लिए यह कार्यक्रम 2, 3 और 4 अप्रैल को आयोजित किया गया। इस दौरान 10, 11 और 12 कक्षा के  बच्चों के लिए तैयार की गई पाठ्यपुस्तकों का विषय प्रेम संबंध था। उन्होंने कहा, इस विषय को चुनने का मकसद किशोर उम्र के बच्चों में प्यार में पड़ने और उसके परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना था'। 5 मई 2023 को रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के समय भी खूब विवाद रहे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कारोबार किया।
Bollywood: मेकर्स के हिंट देने के बाद भी नहीं बन सके इन फिल्मों के सीक्वल, लिस्ट के नाम देखकर होगी हैरानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें