दर्शक प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बड़ी बेसब्री से से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता की अगली फिल्म को लेकर उनके फैन पेज से जानकारी दी गई है। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा निर्देशक हनु राघवपुडी संभालेंगे। इससे पहले हनु राघवपुडी ने 'सीता रामम' जैसी फिल्म का निर्देशन किया है। कहा जा रहा है कि इसी साल फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिलहाल इस फिल्म को 'फौजी' (FAUJI) कहा जा रहा है।
हनु राघवपुडी ने की फिल्म की पुष्टि
वर्ष 2022 में आई फिल्म 'सीता रामम' के जरिए हनु राघवपुडी ने धमाकेदार वापसी की। इसके बाद उनके पास प्रस्तावों की लाइन लग गई। इस बीच बीते साल यह खबर आई थी कि वह अपनी अगली फिल्म प्रभास के साथ लेकर आएंगे, जो पैन इंडिया फिल्म होगी। अब खुद हनु राघवपुडी ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने इस बारे में जानकारी भी साझा की है।
विज्ञापन
फिल्म में होगा एक्शन का धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनु राघवपुडी को वरंगल में एनआईटी के छात्रों के एक विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए बतौर अतिथि बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने यह पुष्टि की कि वह प्रभास की अगली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभास के साथ वह पीरियड एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। हनु राघवपुडी ने फिल्म पर बात करते हुए यह भी कहा कि विशाल चंद्रशेखर ने प्रभास के साथ उनकी फिल्म के लिए तीन गाने भी कंपोज कर लिए हैं।
जल्द होगा आधिकारिक एलान
कहा जा रहा है कि फिल्म आजादी से पहले के दौर के रजाकार आंदोलन पर आधारित होगी। माइथ्री मूवी मेकर्स इस फिल्म का निर्माण करेंगे। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल प्रभास अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की तैयारियों में व्यस्त हैं, जो इस साल रिलीज हो रही है। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'राजा साब' भी है, जिसकी शूटिंग वह कर रहे हैं। 'कनप्पा' में भी उनकी कैमियो भूमिका है। प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' और 'सलार:पार्ट भी जल्द शुरू करेंगे। Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा