‘छोटा भीम’ कार्टून का नाम तो आप सभी ने सुना होगा और देखा भी होगा। इस कार्टून की लोकप्रियता बच्चों में बहुत है। अब ‘छोटा भीम’ का एक्शन और ड्रामा बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है। अनुपम खेर अभिनीत लाइव एक्शन फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। बच्चों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड की कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान भी मौजूद होंगी।
फराह खान ने साझा की स्टोरी
बॉलीवुड की कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान इस फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, फिल्म का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा।