फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chameli: दो दिन की शूटिंग के बाद हो गया था 'चमेली' के निर्देशक का निधन, फिर 28 दिन में ऐसे पूरी हुई थी फिल्म

Sun, 08 Sep 2024 03:18 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'चमेली' फिल्म की शूटिंग को शुरू हुए दो ही दिन हुए थे और निर्देशक अनंत बलानी का निधन हो गया था, जिसके सुधीर मिश्रा ने इसे पूरा किया था।
 
विज्ञापन
चमेली - फोटो : यूट्यूब @EagleMultiplex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2004 में रिलीज हुई 'चमेली' फिल्म करीना कपूर के करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म की शूटिंग की कहानी अपने आप में किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्रा ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में चमेली फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए है।

विज्ञापन


निर्देशक अनंत बलानी का हो गया था निधन
चमेली फिल्म को पहले अनंत बलानी डायरेक्ट कर रहे थे, जो इससे पहले दो और फिल्में बना चुके थे, लेकिन शूटिंग को शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए थे कि उनका निधन हो गया। बाद में इसकी शूटिंग का जिम्मा सुधीर मिश्रा ने संभाला था। बॉलीवुड बबल से बातचीत करते हुए सुधीर मिश्रा ने बताया कि उन्हें फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी ने चमेली का निर्देशन करने के लिए कहा था।

Ranveer Singh: 'अगर बेटी हो तो वो दीपिका जितनी क्यूट हो', जब रणवीर सिंह ने कही थी ये बात, अब पूरी हुई मुराद
विज्ञापन


स्क्रिप्ट मांगी तो पता चला अधूरी है
ये उन्हीं दिनों की बात है, जब सुधीर मिश्रा अपनी चर्चित फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' पर काम कर रहे थे। प्रीतिश नंदी इस फिल्म के निर्माता थे और चमेली का निर्माण भी वही कर रहे थे। इसलिए उन्होंने सुधीर को 'चमेली' डायरेक्ट करने का काम सौंपा था। सुधीर ने चमेली की स्क्रिप्ट मांगी तो उन्हें करीब 29 पन्ने दिए गए थे। उन्हें पता चला था कि अनंत कहानी में कुछ सुधार कर रहे थे और वो अधूरी थी। 
विज्ञापन


Yo Yo Honey Singh: गानों को आपत्तिजनक बताने पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ मैं ही क्यों गलत हूं?

28 दिनों में पूरी हुई थी शूटिंग
सुधीर ने बताया कि चमेली की शूटिंग के हर दिन उसमें कुछ न कुछ सुधार किया जाता था। स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए उन्होंने स्वानंद किरकिरे और शिव कुमार सुब्रमण्यम की मदद ली थी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 28 दिनों में पूरी हुई थी और दिन में 12 घंटे शूटिंग चला करती थी।

Vikas Sethi: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अभिनेता विकास सेठी का निधन, सुपरहिट फिल्म में थे करीना के दोस्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें