फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday : अनन्या पांडे के बनाए व्यंजन खा कर चंकी पांडे ने पूछा मजेदार सवाल, तो अभिनेत्री ने मांग ली पगार

Tue, 10 Sep 2024 09:05 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी डेब्यू सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही वह फराह खान के फूड व्लॉग में चिकन फ्राइड राइस बनाती नजर आईं, जिसे खाने के बाद उनके पिता चंकी पांडे ने मजेदार सवाल किया है। 
विज्ञापन
चंकी पांडे- अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने भले कुछ ही हिंदी फिल्मों में काम किया हो, लेकिन वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री हाल में ही प्राइम वीडियो की सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आई हैं। इस सीरीज से उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। अभिनेत्री अपने अभिनय और फिल्मों की वजह से तो अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह खाना पकाने की अपनी प्रतिभा की वजह से चर्चा बटोर रही हैं।

विज्ञापन


फराह खान के फूड व्लॉग में दिखे चंकी और अनन्या 
अनन्या पांडे के ज्यादातर फैंस को उनके खाना पकाने की इस प्रतिभा के बारे में जानकारी नहीं होगी, जिसका खुलासा मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के एक फूड व्लॉग में हुआ। दरअसल, यूट्यूब पर फराह खान के फूड व्लॉग के एक मजेदार एपिसोड में, अनन्या ने अपने परिवार के लिए चिकन फ्राइड राइस बनाकर खाना पकाने की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस एपिसोड की शूटिंक के लिए फराह खान अपने बावर्ची दिलीप के साथ अनन्या के घर पहुंची थीं। 
ट्विंकल ने साझा की पति अक्षय और बेटे की प्यारी तस्वीर
विज्ञापन

खाना पकाने के लिए अनन्या ने की पगार की मांग
अभिनेत्री द्वारा बनाए गए चिकन फ्राइड राइस को खाने के बाद चंकी पांडे ने एक मजेदार सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए अनन्या ने उनसे पैसों की मांग कर दी। चंकी पांडे ने अभिनेत्री से कहा, “अनन्या, तुम रोजाना ऐसा खाना क्यों नहीं बनाती यार?” इस पर जवाब देते हुए अनन्या ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर आप मुझे पैसे द तो मैं करूँगी, हम मेरे पगार के बारे में बात करेंगे।” इस दौरान जब अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्हें और क्या-क्या बनाना आता है, तो उन्होंने कहा कि वह मैगी, चाय और अंडे जैसे आसान व्यंजन बना सकती हैं। 
विज्ञापन

खुद में खोईं भोजपुरी क्वीन अक्षरा, देखें दिलकश तस्वीरें
'कॉल मी बे' में से किया है ओटीटी डेब्यू
फराह खान के इस व्लॉग में लोगों को पिता-पुत्री का मस्ती-मजाक काफी पसंद आ रहा है। बात करें अनन्या के वर्क फ्रंट की तो, वह अब तक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'खाली पीली' और 'लाइगर' आदि फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल में ही उनकी ओटीटी डेब्यू सीरीज 'कॉल मी बे' रिलीज हुई है। इसका प्रीमियर बीते 6 सितंबर को हुआ था। इसके बाद वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'सीटीआरएल' में नजर आएंगी। इसे विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया है, जो अक्तूबर में रिलीज होगी। 

Box Office Report: 'पठान' को पटकने को तैयार 'स्त्री 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा विजय की 'गोट' का प्रदर्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें