हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अभिनीत आगामी फिल्म ‘फॉर्मूला 1’ की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। शुक्रवार को एप्पल ओरिजिनल फिल्म ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि फिल्म का नाम ‘एफ1’ है। इसके अलावा फिल्म का एक टीजर पोस्टर भी जारी किया गया। वहीं, रविवार को फॉर्मूला 1 ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स में फिल्म की एक झलक भी दिखाई जाएगी।
‘एफ 1’ के बारे में
इस फिल्म में अभिनेता पिट एक पूर्व ड्राइवर की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, जो ग्रिड पर अपनी टीम एपीएक्सजीपी में अपने साथी (डैमसन इदरीस द्वारा अभिनीत) के साथ ‘फॉर्मूला 1’ में वापसी करते हैं। फिल्म की शूटिंग वास्तविक ग्रैंड प्रिक्स के दौरान की जा रही है। फिल्म में केरी कॉन्डन, जेवियर बार्डेम, टोबियास मेंजीज, सारा नाइल्स, किम बोडनिया और सैमसन कायो अहम भूमिका निभा रहे हैं।
‘फॉर्मूला 1’ और ‘एफ 1’ ने मिलकर किया निर्माण
फिल्म निर्माता कोसिंस्की ने जेरी ब्रुक हाइमर और जेरी ब्रुकहाइमर फिल्म्स के चैड ओमान के साथ मिलकर इस फीचर का निर्देशन और निर्माण किया है। यह फिल्म फॉर्मूला 1 और एफ 1 समुदाय के सहयोग से बनाई गई है, जिसमें दस ‘एफ 1’ टीमें और उनके ड्राइवर, एफआईए और रेस प्रमोटर शामिल हैं।वहीं, कॉपर के सीईओ पेनी थो ने कार्यकारी निर्माता के रूप में काम किया है।
Anant Radhika Sangeet: अनंत और राधिका के संगीत समारोह में पहुंचे फिल्म जगत के दिग्गज सितारे