बॉलीवुड में शाहिद कपूर और करीना कपूर की कहानी सभी जानते हैं। ये दोनों स्टार्स पांच साल तक एक दूसरे के साथ डेटिंग करके मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। लेकिन अब हालात ये हैं कि फिल्म उड़ता पंजाब में दोनों एक साथ होने के बावजूद दूर-दूर ही दिखेंगे। इस फिल्म में उनका कोई भी सीन संग नहीं होगा।
हालांकि दोनों ने आधा दर्जन फिल्मों में साथ काम किया है और आखिरी बार 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मैट में साथ दिखे थे। इस फिल्म के निर्माण के दौरान दोनों का प्यार खत्म हो गया था और उनकी राहें जुदा हो गई थीं। बाद में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली। जबकि शाहिद का नाम करीना से जुदा होने के बाद कई हीरोइनों से जुड़ता रहा।