फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन को भी झेलना पड़ा था कास्टिंग काउच का काला सच?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड का काला सच यानी कास्टिंग काउच, यहां हमेशा ही उजागर होता रहा है। मतलब इंडस्ट्री का ऐसा हिस्सा जिसे लोग कहीं ना कहीं दबाकर या छुपाकर रखना चाहते हैं। ऐसे में खबर है कि विद्या बालन को कास्टिंग काउच जैसा मामला झेलना पड़ सकता था।
विज्ञापन


डर्टी पिक्चर की हीरोइन विद्या बालन ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। इसको लेकर उनका कहना है कि अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें हिंदी सिनेजगत में होने वाले कास्टिंग काउच से बचाया।

विद्या ने अपने करियर की शुरूआत छोटे परदे पर बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल हम पांच की चश्मिश राधिका से की थी। इसके बाद वो प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित कई एल्बम में आईं और प्रदीप की ही फिल्म परिणीता से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एक फिल्म ना मिलने से दुनिया नहीं खत्म होती

विद्या बालन का मानना है कि वे खुशकिस्मत हैं कि उन्हें कभी कास्टिंग काउच या शोषण जैसी कोई चीज नहीं झेलनी पड़ी। पर यह काम पाने की ललक नहीं, बल्कि अभिनय के प्रति जुनून की वजह से हुआ।

इस मौके पर विद्या ने नए एक्टर्स कर सलाह देते हुए कहा कि 'काम पाने का ये कोई तरीका नहीं होता है। अगर कोई ऐसी डिमांड रखे भी तो इसे तुरंत नकार देना चाहिए। एक भूमिका और फिल्म ना मिलने से दुनिया खत्म नहीं हो जाती। यह आपकी शुरुआत हो सकती है, लेकिन अंत कभी नहीं हो सकती।'

अपने बारे में बताते हुए विद्या कहती हैं कि इतने सालों में किसी ने मुझे ऐसी कोई बात नहीं कही, जो मुझे तकलीफ दे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने किसी को मुझसे कुछ गलत नहीं करने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें