फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में वापस आएगी गुत्थी!

Fri, 15 Nov 2013 03:11 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सबसे लोकप्रिय किरदार गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के शो से जाने से शो के फैंस को जबर्दस्त झटका लगा है। क्योंकि कहना गलत नहीं होगा कि इस शो की जान गुत्थी ही हैं।
विज्ञापन


हाल में वह शो में दिखाई नहीं दी। द में ये खबर पुख्ता हो गई कि फीस बढ़ाने के मामले पर चैनल और सुनील के बीच ठन गई है, जिससे वह शो छोड़ गए।

ये खबर फैलते ही शो के प्रशंसक काफी निराश हो गए हैं और वो सोशल मीडिया पर गुत्थी को वापस लाने की गुहार भी लगा रहे हैं।

ऐसे में ट्विटर पर कपिल शर्मा ने कहा है कि अगर सुनील शो में आएं तो उनका निश्चय ही स्वागत है। कपिल की इस बात वैसे तो एक बार फिर से गुत्थी की शो में संभावना जताती हैं।

लेकिन साथ ही आगे उन्होंने ये भी कहा है कि वह सुनील को शो में आने के लिए फोर्स नहीं कर सकते।

हां एक खुशखबरी ये भी है कि कपिल और सुनील ओमान में एक कार्यक्रम के दौरान एक साथ आएंगे। ऐसे में यहां इन दोनों के बीच फिर से मामला पट जाए, तो गुत्थी को कपिल के हिट शो में फिर से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर एक अफवाह ये भी है कि कलर्स के राइवल चैनल ने सुनील से हाथ मिला लिया है और गुत्थी का एक अलग शो वो चैनल पर शुरू करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें