फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Contestant Net Worth: बिग बॉस 18 के प्रतिभागियों में कौन है सबसे अमीर, जानिए सदस्यों की नेट वर्थ

Mon, 07 Oct 2024 02:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 में आए प्रतिभागी अपने अपने कारणों से चर्चा में हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन प्रतिभागियों में कौन सबसे अमीर है और किस प्रतिभागी की कितनी संपत्ति है।
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 18 - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस 18 में आए प्रतिभागियों से जुड़े हर विवाद और मुद्दे को प्रशंसक जानना चाहते हैं। इन प्रतिभागियों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस 18 में आए प्रतिभागियों की नेटवर्थ के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शिरोडकर- करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शिरोडकर
अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर को उनकी फिल्म हम, योद्धा, अपराधी, दिल ही तो है, आंखे, छोटी बहू में अभिनय के लिए जाना जाता है। शिल्पा को धारावाहिक 'एक मुट्ठी आसमान' में भी देखा गया था। बात करें शिल्पा की नेटवर्थ के बारे में तो उनकी नेटवर्थ 237 करोड़ है।

करणवीर मेहरा
खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता करणवीर मेहरा अपनी निजी जिंदगी में चल रहे विवादों के कारण चर्चा में हैं। बिग बॉस 18 में प्रतिभागी के तौर पर शामिल हुए करणवीर मेहरा की नेटवर्थ करीब 12 करोड़ रुपये है।

Singham Again: दिवाली पर लंका जलाने लौटा बाजीराव सिंघम, बेटे से बोला, गूगल करके देख लो, तेरा बाप चीज क्या है

विज्ञापन

3 of 7
विवियन डीसेना-शहजाद धामी - फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन डीसेना
अभिनेता विवियन डीसेना को प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला- एक इश्क एक जुनून जैसे शो के लिए जाना जाता है। विवियन ने साल 2008 में 'कसम से' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये है।

शहजादा धामी
अभिनेता शहजादा धामी को उनके शो और विवादों के कारण जाना जाता है। शहजादा की नेट वर्थ की बात करें तो ये लगभग छह करोड़ रुपये है।

Emergency: ‘इमरजेंसी’ की रिलीज लटकाने वाले अफसर की छुट्टी, हाई कोर्ट में सुलह के बाद अब रिलीज की तैयारी शुरू

4 of 7
हेमा शर्मा- चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम
हेमा शर्मा
सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती हेमा शर्मा को इंटरनेट की दुनिया में वायरल भाभी के नाम से जाना जाता है। हेमा ने 'दबंग 3', 'यमला पगला दीवाना फिर से' और 'वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है। हेमा की नेट वर्थ करीब एक करोड़ रुपये है।

चुम दरांग
अरुणाचल प्रदेश की अभिनेत्री चुम दरांग भी बिग बॉस 18 का हिस्सा हैं। चुम की नेट वर्थ की बात करें तो वह करीब तीन करोड़ रुपयों की मालकिन हैं।

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर सितारों का मेला, टाइगर श्रॉफ को साथ लेकर पहुंचे अजय देवगन

विज्ञापन

5 of 7
चाहत पांडे-रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
चाहत पांडे
टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे को शो 'दुर्गा', 'हमारी बहु सिल्क' जैसे शो के लिए जाना जाता है। उनकी नेट वर्थ की बात की जाए तो वह करीब सात करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

रजत दलाल
फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर हैं। विवादों से उनका गहरा नाता है। उनके 1.1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। बात करें रजत दलाल की नेटवर्थ की तो वह तीन मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

MTV Rodies: नेहा धूपिया करेंगी एमटीवी रोडीज सीजन 20 में वापसी, रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला भी आएंगे नजर
 
विज्ञापन

6 of 7
 मुस्कान बामने-नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
मुस्कान बामने 
अनुपमा फेम मुस्कान बामने भी बिग बॉस 18 का हिस्सा हैं। मुस्कान की नेटवर्थ की बात करें तो वह 15 से 20 करोड़ रुपयों की मालकिन हैं।

नायरा बनर्जी
अभिनेत्री नायरा बनर्जी को मधुरिमा के नाम से जाना जाता है। उन्हें वन नाइट स्टैंड, पिशाचिनी के नाम से जाना जाता है। नायरा की नेटवर्थ की बात करें तो वह आठ करोड़ की मालकिन हैं।

Singham Again: 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में दीपिका के अंदाज पर मर मिटे रणवीर, दे डाली दनादन किस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अविनाश मिश्रा  
टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा बिग बॉस के सीजन 18 का हिस्सा हैं। अविनाश की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति तीन मिलियन डॉलर के आस पास है।

ईशा सिंह
अभिनेत्री ईशा सिंह को उनके शो के के कारण प्रशंसक पसंद करते हैं। वह बिग बॉस 18 में शामिल हुई हैं। ईशा की कुल संपत्ति करीब चार करोड़ है।

Super/Man- The Christopher Reeve Story: परदे पर 'सुपरमैन' का जीवन देखने को हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें