फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद विवेक का केजरीवाल पर तंज, कहा- विजयी भाषण यूट्यूब पर डाल दें

Fri, 09 Dec 2022 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के समय केजरीवाल ने भी विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर एक बयान दिया था, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए थे।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे बीते दिन यानी 8 दिसंबर को आ गए है। 182 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के 156 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में केवल पांच ही सीट आ सकी है। चुनावी रिजल्ट घोषित होने के बाद अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट पर इस क्लिप को साझा करते हुए केजरीवाल पर तंज कसा है।

विज्ञापन

Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा ने अपने शो के बारे में किए कई खुलासे, बताया में क्या होगा खास

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए विवेक ने लिखा, 'आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को इस शानदार जीत के लिए बधाई। अब समय है कि आप अपने जीत के भाषण को यूट्यूब में फ्री में ही डाल दें। यह झूठी नहीं 'सच्ची कहानी' है।' बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े दावे किए थे। इलेक्शन के दौरान उन्होंने एक पर्ची मे लिखकर कांग्रेस की सीटों पर दावा किया था। हालांकि रिजल्ट आने के बाद स्थिति कुछ और ही नजर आई।
The Legend Of Maula Jatt: फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म की भारतीय रिलीज पर लटकी तलवार, 'मनसे' नेता ने दी धमकी 
विज्ञापन

गौरतलब है कि 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के समय केजरीवाल ने भी विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर एक बयान दिया था, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए थे। केजरीवाल ने कहा था कि इस फिल्म से निर्देशक करोड़ों कमा रहा है और भाजपा के नेता फिल्म का पोस्टर लगा रहे हैं। अगर सबको फिल्म दिखानी ही है तो इसे यूट्यूब पर डाल दें। सब मुफ्त में ही देख लेंगे। टैक्स फ्री करने की क्या जरूरत है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अग्निहोत्री इन दिनों 'दिल्ली फाइल्स' पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'वैक्सीन वॉर' नाम की भी फिल्म बना रहे हैं जो अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
Rani Mukherjee: 'मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे' से दो साल बाद वापसी करेंगी रानी मुखर्जी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें