मलयालम फिल्म निर्माता विनू का निधन हो गया है। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, बीमारी के चलते फिल्म निर्माता को कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। निर्देशक सुरेश के साथ मिलकर विनू ने इंडस्ट्री को कई फिल्में दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकप्रिय फिल्म निर्माता 73 वर्ष के थे। वे पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।