फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zee Sony Merger: रद्द हुआ जी एंटरटेनमेंट और सोनी का विलय? रिपोर्ट्स पर कंपनी ने पेश किया जवाब

Wed, 10 Jan 2024 02:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जी एंटरटेनमेंट और जापान के सोनी कॉर्प की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के विलय के रद्द होने की जानकारी सामने आई थी। इस पर अब जी ग्रुप ने बयान जारी कर अपना पक्ष साफ किया है। 
विज्ञापन
जी एंटरटेनमेंट-सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड और सोनी कंपनी बीते लंबे समय से अपने विलय को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि जी समूह और सोनी की भारतीय इकाई के बीच 10 अरब डॉलर का सौदा हुआ है। दो साल पहले दोनों की ओर से अस्थायी समझौते पर हस्ताक्षर की भी जानकारी है। वहीं, बीते दिन रिपोर्ट्स आईं कि यह विलय शुरू होने से पहले ही खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। हालांकि, जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने इन रिपोर्ट्स को तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार बताया है। 

जी ग्रुप ने जारी किया बयान

नौ जनवरी को एक नियामक फाइलिंग में जी की ओर से कहा गया, 'हम दोहराना चाहते हैं कि कंपनी सोनी के साथ विलय के लिए कमिटेड है। हम प्रस्तावित विलय के सफलतापूर्वक क्लोजर की दिशा में काम कर रहे हैं।' यह बयान बीएसई के एक नोटिस के जवाब में आया है, जिसमें जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज से सौदे की बातचीत में रुकावट के बारे में कई समाचार रिपोर्टों के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया था। दोनों पक्षों के पास गतिरोध तोड़ने के लिए 21 जनवरी तक का समय है।

विज्ञापन


Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय ने किया बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज डेट का खुलासा! टाइगर के साथ साझा की फोटो

विलय रद्द के दावे ने ऐसे पकड़ा जोर

दरअसल, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बीते दिन दावा किया गया था कि इस विलय से सोनी कंपनी अलग होने की योजना बना रही है। रिपोर्ट की मानें तो सोनी कंपनी की ओर से जी एंटरटेनमेंट को डील समापन का नोटिस भेजा जा सकता है। इसके पीछे का कारण सीईओ पद को लेकर चल रहा विवाद बताया गया है। साल 2021 में विलय को लेकर हुए समझौते में कहा गया था कि पुनीत गोयनका नई कंपनी के सीईओ होंगे। हालांकि, गोयनका मार्केट रेगुलेटर सेबी के एक आदेश के बाद कानूनी पचड़े में फंस गए। सेबी जांच के बीच सोनी एंटरटेनमेंट अब गोयनका को कंपनी का नेतृत्व करते हुए नहीं देखना चाहती है। 

Tanhaji: 'तानाजी' की रिलीज को चार साल पूरे, अजय देवगन ने ताजा कीं यादें, बोले- असल जिंदगी में काम आ रहे सबक

जी-सोनी की डील हो पाएगी पक्की?

रिपोर्ट के कारण बीएसई पर जी के शेयर लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 242.30 रुपये पर आ गए। बाद में यह नुकसान की कुछ भरपाई करते हुए 256.25 रुपये पर बंद हुआ, जिससे पिछले बंद के मुकाबले 7.64 प्रतिशत या 21.20 रुपये की गिरावट आई। साल 2021 में जी ने जापान के सोनी कॉर्प की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय की घोषणा की थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से यह विलय सफल नहीं हो पाया। अब वापस से यह डील जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें