फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: पत्नी शीतल ठाकुर की प्रेग्नेंसी पर कैसा था विक्रांत मैसी का रिएक्शन, खुलासे ने सबको किया दंग

Fri, 20 Oct 2023 03:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी। पारंपरिक तरीके से दोनों शादी के बंधन में बंधे। वहीं, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पेरेंट्स बनने वाले हैं।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी। पारंपरिक तरीके से दोनों शादी के बंधन में बंधे। वहीं, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पेरेंट्स बनने वाले हैं। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पेरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ समय पहले विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब अभिनेता विक्रांत मैसी ने मीडिया से एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपनी पत्नी शीतल ठाकुर की प्रेग्नेंसी के बारे में बात की है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा पढ़िए,,, 

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए विक्रांत ने खुलासा किया कि वह पिता बनने के लिए काफी रोमांचित हैं। विक्रांत कहते है, 'मैं हर भावना का मिश्रण महसूस करता हूं। मैं घबराया हुआ और उत्साहित दोनों हूं और जब भी मुझसे इसके बारे में पूछा जाता है, तो मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं। मैं बस आशा करता हूं कि सब कुछ अच्छे से हो जाए। जब मुझे पता चला था कि शीतल प्रेग्नेंट हैं, तो मैं खुशी से झूम उठा'। बता दें कि, शीतल और विक्रांत 2024 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, दोनों की मुलाकात आल्ट बालाजी के वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। विक्रांत मैसी ने शादी के बाद अपनी पत्नी और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कभी बात की हो। उन्होंने एक इंटरव्यू में शीतल की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी रही है।
विज्ञापन

अगर एक्टर की पर्सनल लाइफ की करें तो, विक्रांत और शीतल ठाकुर एक-दूसरे को साल 2015 से जानते थे। इन दोनों ने लगभग 4 साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2019 में इंटीमेट तरीके से सगाई की थी। इसके बाद 14 फरवरी साल 2022 साल में दोनों ने शादी कर ली। अब करीब डेढ़ साल बाद उनके घर से खुशखबरी आई है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है अभी इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें:  एक्टर नहीं एयरफोर्स पायलट बनना चाहते थे हिंदी सिनेमा के महानायक,वर्षों बाद खुद किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें