फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: '12वीं फेल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की चर्चा पर विक्रांत की दो टूक, बोले- मैं पहले से ही...

Fri, 26 Jul 2024 07:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी ने फिल्म '12वीं फेल' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही अपने बयान से हर किसी का दिल जीतते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' में अपने शानदार प्रदर्शन से अभिनेता ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस तरह वह इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के शीर्ष दावेदारों में से हैं। अगले महीने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा से पहले विक्रांत मैसी ने अपनी मनोस्थिति साझा की है। साथ ही सम्मान पर अपने बयान से हर किसी का ध्यान आकर्षित करते नजर आए हैं। 

'12वीं फेल' से विक्रांत ने जीते दिल

फिल्म '12वीं फेल' की बात करें तो यह आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है। इसमें विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। जीवनी पर आधारित फिल्म को सकारात्मक समीक्षा मिली। साथ ही विक्रांत मैसी ने अपने बेहतरीन अभिनय से हर किसी को दीवाना बना दिया। फिल्म को देखने के बाद अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट कर अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की मांग की। 

विज्ञापन


Manoj Bajpayee: पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मैसी से तुलना पर 'भैया जी' बोले- मैं इन सबसे कमतर हूं, अभी सीख..

राष्ट्रीय पुरस्कार पर विक्रांत की दो टूक

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा से पहले विक्रांत मैसी से सवाल किया गया कि उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति कैसी है। इस पर अभिनेता ने कहा, 'चलो देखते हैं। अभी मैं क्या बोल सकता हूं।' उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं इसके बारे में ज्यादा बात करके इसे खराब नहीं करना चाहता।' विक्रांत ने साफ किया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के योग्य समझे जाने मात्र से उन्हें अपनी कला पर गर्व महसूस होता है।

Double iSmart: राम पोथिनेनी की फिल्म डबल इस्मार्ट की ओटीटी डील पूरी, इस प्लेटफॉर्म को करोड़ों में बेचे राइट्स!

अन्य अभिनेताओं की भी की सराहना

विक्रांत मैसी ने कहा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मेरा नाम आना ही बड़ी बात है, जहां कई प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे और उनका सम्मान किया गया और लोगों ने वास्तव में इन प्रदर्शनों को अच्छा माना। मुझे लगता है कि मैं पहले से ही एक अच्छे क्लब में हूं इसलिए मैं खुश हूं इसके बारे में।' विक्रांत ने अपनी बात में जोड़ा, 'जितना लोग मेरे राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बारे में बात कर रहे हैं, पिछले साल कुछ अविश्वसनीय प्रदर्शन हुए थे। विक्की (कौशल) ने सैम बहादुर में जो किया वह अभूतपूर्व था। यह वास्तव में इतने सारे कलाकारों के लिए एक महान वर्ष था। आवेशम में फहाद (फासिल) ने जो किया वह उतना ही अच्छा था जितना पृथ्वीराज ने गोट लाइफ में किया था। मुझे ऐसे अच्छे अभिनेताओं के साथ विचार किए जाने पर खुशी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें