मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' को अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वजह से रिलीज नहीं किया गया है। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों को बहुत जल्द ही लॉन्च होने वाले जियो के नए सुपर एप पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि लॉन्च होने वाले नए एप पर इन फिल्म के साथ कुछ और भी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा।
रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि जियो के इस नए एप का नाम 'जियो वूट' होगा। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' की ओटीटी रिलीज का इंतजार थोड़ा लंबा जरूर है, लेकिन ये फिल्में जल्द ही दर्शकों को रिझाने के लिए ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।
बता दें कि फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को सजाया है। यह साउथ फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है। इसके साथ फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन और कृति सेनन ने काम किया है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रवीन्द्र कौशिक? बड़े पर्दे पर आने जा रही रियल हीरो की असली कहानी