विजय वर्मा को हाल ही में 'मर्डर मुबारक' में देखा गया। दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब सराहा। वहीं अब विजय अपनी एक और नई फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म है 'उल जलूल इश्क'। वहीं, फैंस के लिए भी एक खुशखबरी है। दरअसल, अभिनेता विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने अपने आगामी फिल्म 'उल जलूल इश्क' की शूटिंग पूरी कर ली है।