टीम का जताया आभार
अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन अभिनीत यह फिल्म मुंबई की मलिन बस्तियों से भूमिगत खेलों पर आधारित है, जिसकी पहचान दुनिया से होगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत ने कहा कि हमारी फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध करना है, जिससे वे उत्सुकता से और अधिक की उम्मीद कर सकें। 'क्रैक' के साथ मेरी सोच भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेश करने की थी। मुझे एक असाधारण टीम मिली, जिसका मैं आभारी हूं और उनकी मदद से मैं ऐसी फिल्म बना पाया। टीम ने मेरे सपने को हकीकत में बदल दिया।
Black On OTT: 19 वर्ष बाद फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से खुश हैं आयशा, कहा- 'अब मेरे दोस्त भी देख सकेंगे'
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, 'क्रेक' के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनय के अलावा विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। यह दो भाइयों पर आधारित फिल्म है। इससे पहले आदित्य 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। 'क्रैक' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Bhakshak: समाज में भक्षकों की मौजूदगी पर भूमि ने जताई चिंता, इंटरव्यू में अपने सवाल से की समाज पर चोट