अभिनेता चियान विक्रम की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते साल अक्तूबर में विक्रम ने प्रशंसकों को तोहफा देते हुए अपनी नई फिल्म की घोषणा की, जिसका अस्थाई नाम 'चियान 62' है। वहीं अब इस फिल्म की टीम में एक और सदस्य का आगमन हुआ है। निर्देशक एसयू अरुण कुमार ने अपनी आखिरी फिल्म 'चिट्ठा' की सफलता के बाद चियान विक्रम के साथ फिल्म 'चियान 62' साइन की है। वहीं अब अभिनेता एसजे सूर्या ने भी फिल्म की टीम में शामिल हुए हैं।