बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए वह रोजाना 2 घंटे योग करती हैं। यहां तक की लोगों की फिटनेस के लिए उन्होंने पावर योगा डीवीडी लॉन्च की थी। जिसमें वह खुद को फिट रखने वाले योगासन करते दिखी थीं। शिल्पा ने ये गुण अपने बेटे वियान को भी सिखाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा और राज कुंद्रा के 9 साल के बेटे वियान योग करते नजर आ रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि वियान अपनी छोटी बहन को भी अपने साथ साथ योग सिखाते नजर आ रहे हैं। दोनों भाई बहन को योग करते हुए शिल्पा ने ये वीडियो बनाई है।
शिल्पा ने लिखा- मुझे तुम पर गर्व है
शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि- 'बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं.. हमें उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए शुरू से ही ढ़ालना चाहिए। जिसमें उन्हें संतुलित आहार, फिट रहने और मन पर नियंत्रण पाने की आदत को डालना जरुरी है। ठीक मैने भी ऐसा वियान के साथ करने की कोशिश की, अब वही भूमिका वियान अपनी छोटी बहन के साथ निभा रहा है। मुझे तुम पर गर्व होता है। योग के साथ ऐसी बॉन्डिंग देखना प्रेरणादायक है, जो कि मुझे फिट और स्वस्थ रहने के लिए चाहिए। उनके साथ और उनके लिए। ये हफ्ता आप सबका अच्छा रहे।'
इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस शिल्पा की तारीफ करते नहीं थक रहे। शिल्पा के बेटे और बेटी की योग करते वीडियो तेजी से वायरल हे रही है।