फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड: प्रोड्यूसर आरआर वेंकट का किडनी फेल होने से निधन

Mon, 27 Sep 2021 10:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता आरआर वेंकट का आज यानी 27 सितंबर को किडनी फेल होने से निधन हो गया। 
आरआर वेंकट, अवॉर्ड विनिंग रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म 'एक हसीना थी' के निर्माता भी थे।
वह डिस्ट्रीब्यूशन हाउस R.R. मूवी मेकर्स के मालिक थे।
विज्ञापन
आरआर वेंकट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का आज यानी 27 सितंबर को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में किडनी फेल होने से निधन हो गया। वह डिस्ट्रीब्यूशन हाउस R.R. मूवी मेकर्स के मालिक थे। आरआर वेंकट ने 2012 में जोनाथन बेनेट अभिनीत अंग्रेजी फिल्म डाइवोर्स इनविटेशन के साथ हॉलीवुड में भी प्रवेश किया था।

विज्ञापन


आरआर वेंकट, अवॉर्ड विनिंग रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म 'एक हसीना थी' के निर्माता भी थे। वेंकट ने एक निर्माता के रूप में लंबे समय तक काम किया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

वेंकट जाने माने फिल्म निर्माता और वितरक थे। अपने बैनर आरआर मूवी मेकर्स के तहत उन्होंने महेश बाबू की बिजनेसमैन, एनटीआर की आंध्रवाला, नागार्जुन की Damarukam, रवि तेजा की मिरापाके जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें