फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिशा पटानी ने हवा में उछलकर मारी '720 किक', फैंस बोले- टाइगर श्रॉफ का असर

Tue, 09 Nov 2021 12:10 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिशा पटानी 720 किक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अक्सर आपने हीरो को एक्शन और खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन भी है जो अपने मार्शल आर्ट्स और स्टंट के लिए मशहूर है। अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली दिशा पटानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चौंका देने वाली वीडियो शेयर करती हैं। दिशा ने एक बार फिर वाडियो शेयर किया है जिसमें वह हवा में उछलकर शानदार किक मारती दिख रही हैं। फैंस इसे उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का असर बता रहे हैं। खुद टाइगर श्रॉफ ने भी दिशा की तारीफ की है।

विज्ञापन


बेहद मुश्किल है 720 किक
'720 किक' ताइक्वांडो का हिस्सा होता है। इस स्टंट को करना बेहद मुश्किल माना जाता है। दिशा पटानी ने इस मूव को बेहद आसानी से करके दिखा दिया कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। उन्होंने 720  डिग्री पर घूमकर टारगेट को दिशा ने इस स्टंट की वीडियो स्लो मोशन में बनाई है।


फैंस ने कहा-टाइगर का असर
टाइगर श्रॉफ को स्टंट का बादशाह कहा जाता है। वह एक से बढ़कर एक स्टंट को आसानी से कर लेते हैं। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पीछे कैसे रह सकती हैं। दिशा ने भी खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फैंस दिशा की मेहनत और फिटनेस को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक की फैंस इसे टाइगर का असर बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें