फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey Sam Bombay Assault: पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप

Tue, 09 Nov 2021 01:08 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram/ipoonampandey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ में लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार करवा दिया है। पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने सैम को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पूनम पांडे की शिकायत के मुताबिक, पूनम की सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पूनम को चेहरे पर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, पूनम अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं, अब बांद्रा पुलिस इस मामले की और अधिक जांच कर रही है।
 
 
शादी के तुरंत बाद दोनों के बीच आई दरार
पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों बीते साल 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों गोवा गए थे लेकिन यहां पर भी पूनम और सैम के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला था। अभिनेत्री पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रखा दिया था क्योंकि महज शादी के 12 दिन बाद दोनों के बीच दरार की खबरें आने लगी थीं।
विज्ञापन


उस दौरान पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया था। इस दौरान भी पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, सैम को कुछ समय बाद जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें