फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vekh Sohneyaa: गुरफतेह पीरजादा के प्यार में गिरफ्तार दिखीं अनन्या पांडे, दिल छू रहा कॉल मी बे का पहला गाना

Tue, 27 Aug 2024 06:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेख सोनिया गाना रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
विज्ञापन

अनन्या पांडे अभिनीत वेब सीरीज 'कॉल मी बे' इन दिनों अपनी अनोखी स्टारीलाइन और बेहतरीन कास्ट की वजह से दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है। इसके जरिए अनन्या अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में जारी हुए शो के ट्रेलर ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। इसी बीच इसका गाना 'वेख सोनिया' भी रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

'वेख सोनिया' गाना रिलीज 

'वेख सोनिया' शीर्षक वाला यह गाना 'कॉल मी बे' सीरीज की भावना को दर्शाता है। इसे चरण और बॉम्बे द आर्टिस्ट की जोड़ी ने कंपोज किया, लिखा और गाया है। गाने के लिरिक्स कानों को सुकून पहुंचाने वाले हैं। इस गाने की शुरुआत अनन्या पांडे के किरदार बेला उर्फ बे के मुंबई पहुंचने से होती है। नौकरी के दौरान वह गुरफतेह पीरजादा के किरदार नील के करीब आने लगती हैं। इन दोनों स्टार्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दिल जीतने वाली है। 

विज्ञापन


Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने की पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ, बोले- उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है

अनन्या पांडे ने जाहिर की खुशी 

निर्माताओं ने 'वेख सोनिया' गाने को रिलीज करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'खुद को खोजने की प्रक्रिया में, कोई प्यार भी पा सकता है।' इस ट्रैक के संबंध में अनन्या पांडे द्वारा साझा किए गए एक मीडिया नोट में, उन्होंने कहा कि ट्रेलर के लिए प्यार और उत्साह जबरदस्त था और वह अपने किरदार बेला और सीरीज के लिए इससे बेहतर परिचय की उम्मीद नहीं कर सकती थीं। उन्होंने आगे कहा कि, जब से उन्होंने पहली बार 'वेख सोनिया' सुना, तब से ही वह इसकी आदी हो गई थीं क्योंकि इसने वास्तव में उनका दिल जीत लिया था और यह उनकी प्लेलिस्ट में बार-बार आता रहा है।

Vedaa: 'चीजें काम करेंगी या नहीं, यह मेरी समझ से परे है', वेदा के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बोलीं शरवरी वाघ

'कॉल मी बे' की स्ट्रीमिंग डेट 

'कॉल मी बे' वेब सीरीज डी कुन्हा द्वारा निर्देशित है। इसे इशिता मोइत्रा ने बनाया है, जिन्होंने इसे समीना मोटलेकर और रोहित नायर के साथ मिलकर लिखा भी है। अनन्या पांडे के अलावा, 'कॉल मी बे' की आठ एपिसोड वाली सीरीज में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी हैं। 'कॉल मी बे' का प्रीमियर 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें