फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: लाल सिंह चड्ढा के लिए रिया ने भी दिया था ऑडिशन, आमिर बोले- आपका स्क्रीन टेस्ट बहुत अच्छा था...

Sun, 25 Aug 2024 10:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिया चक्रवर्ती के पॉडकॉस्ट शो में आमिर खान ने माना है कि लाल सिंह चड्ढा के लिए दिया गया उनका ऑडिशन वाकई में अच्छा था। उन्होंने साझा किया कि वह स्क्रीन टेस्ट से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती, आमिर खान - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान को बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया। हाल ही में अभिनेता अपनी इस फिल्म पर खुलकर बात करते हुए नजर आए। रिया चक्रवर्ती से बातचीत के दौरान फिल्म को लेकर आमिर ने एक ऐसा खुलासा कर डाला, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता। 
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2024: परदे पर श्रीकृष्ण की राधिका बन खूब लोकप्रिय हुईं ये एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

आमिर को पसंद आया था स्क्रीन टेस्ट
दरअसल, आपको जानकर हैरानी होगी कि लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना कपूर के नाम पर मुहर लगने से पहले रूपा के किरदार के लिए रिया चक्रवर्ती ने भी ऑडिशन दिया था। रिया के पॉडकास्ट में आमिर ने साझा किया कि वह उनके स्क्रीन टेस्ट से काफी ज्यादा प्रभावित थे। बातचीत में आमिर ने कहा, "आप स्क्रीन टेस्ट के लिए आई थीं। बहुत अच्छा स्क्रीन टेस्ट था आपका।" इसके तुरंत बाद रिया ने साझा किया कि ऑडिशन में रिजेक्ट होने का बावजूद आमिर ने उन्हें मैसेज भेजा था। अभिनेत्री ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म से पहले भी कई ऑडिशन दिए थे, लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया था। रिया ने आगे कहा कि उन्होंने इस मैसेज को अपने परिवार के सदस्यों को भी दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना नहीं थीं फिल्म के लिए पहली पसंद
 इससे पहले भी आमिर खान खुलासा कर चुके हैं कि लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना कपूर खान पहली पसंद नहीं थीं। 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में, 
उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के लिए वह लगभग 25 वर्ष की अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे, क्योंकि फिल्म के पात्र की यात्रा 18 से 50 वर्ष की उम्र तक की थी, जिसमें अभिनेत्री को जीवन के युवा और वृद्ध दोनों चरणों को बखूबी चित्रित करने की आवश्यकता थी। करीना कपूर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए 22 साल में पहली बार स्क्रीन टेस्ट दिया था। इसके बाद वह बतौर मुख्य अभिनेत्री फिल्म से जुड़ गई थीं।
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 11: 'खेल खेल में' को सप्ताहांत का मिला पूरा फायदा, करोड़ों में कमाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें