बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और वरुण तेज अपनी आगामी फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंताजर है। ऐसे में आज मंगलवार, 20 फरवरी को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही शानदार है। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का ट्रेलर देशभक्ति की भावना से भरपूर है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।