क्यों लिया पत्थर बरसाने का फैसला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोतीलाल राजवंश ने शोभना समर्थ को मनाने के लिए खूब जतन किए। लेकिन वे नहीं मानीं और उन्होंने वह शहर ही छोड़ दिया। वे दूसरे शहर शहर जा बसीं। मगर, मोहब्बत तो मोहब्बत है, इसमें कोई हद कहां? मोतीलाल राजवंश ने भी हरा नहीं मानी। उन्होंने प्यार के इजहार का अनोखा तरीका अपनाया। कहा जाता है कि उन्होंने हेलिकॉप्टर से शोभना की छत पर पत्थर बरसाए। ...और पत्थरों के साथ प्यार का पैगाम भेजा। प्यार के इजहार का न जाने ये कैसा तरीका था, जो कारगर भी हुआ और आखिर अभिनेत्री मान गईं।
लाइसेंसधारी पायलट थे मोतीलाल राजवंश
मोतीलाल राजवंश को हिंदी सिनेमा का पहला नेचुरल एक्टर कहा जाता है। अभिनय के मामले में वे जितने शानदार थे, उतने ही जिद्दी भी थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे जिस चीज पर अड़ जाते, उसे हासिल करके मानते थे। मोतीलाल रईस खानदान से ताल्लुक रखते थे। वे घुड़सवारी के शौकीन थे। साथ ही वे तूफानी गति से विमान उड़ाने का शौक रखने वाले लाइसेंसधारी पायलट भी थे। उनका दिल शोभना समर्थ पर आ गया था। बता दें कि शोभना समर्थ एक्ट्रेस तनुजा-नूतन की मां और काजोल-तनीषा की नानी थीं। वे अपने दौर की दिग्गज अदाकारा थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोतीलाल के प्यार के प्रस्ताव में शोभना की कोई दिलचस्पी न थी। वे मुंबई छोड़ खंडाला शिफ्ट हो गईं। तब मोतीलाल ने अपने प्यार के इजहार का अनूठा तरीका निकाला।
Namashi Chakraborty: 'मेरे पिता स्टार हैं, मैंने संघर्ष किया है', ओरी की लोकप्रियता से खफा हैं मिथुन के बेटे!
खिड़की से कहा 'आई लव यू'
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोतीलाल ने भारी-भरकम खर्चा करके विमान किराए पर लिया और शोभना समर्थ की छत के अनगिनत चक्कर काटे। इसके बाद शोभना की छत पर खूब पत्थर बरसाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोतीलाल ने शोभना की छत पर जो पत्थर फेंके उनके साथ प्रेमपत्र भी भेजे। इसके बाद एक्ट्रेस के घर की खिड़की का शीशा तोड़कर उन्हें 'आई लव यू' कहा। कहा जाता है कि पति से अलगाव के बाद शोभना समर्थ भावनात्मक रूप से मोतीलाल राजवंश के करीब आईं। दोनों का प्रेम लंबे वक्त तक चला। हालांकि, इन्होंने अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया था, न ही सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार किया था। कहा जाता है कि शोभना समर्थ को मोतीलाल में अपने पिता की छवि दिखाई देती थी।
Saif-Kareena: लंबे समय के बाद फिर जमेगी सैफ-करीना की जोड़ी, पति-पत्नी बन करेंगे दर्शकों का मनोरंजन
दोनों सितारों ने शर्तों पर जी जिंदगी
शोभना समर्थ ने अपनी बेटी नूतन को जब फिल्मों में उतारा तो मोतीलाल ने उनकी पहली फिल्म में उनके पिता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का नाम है 'हमारी बेटी'। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोतीलाल ने नूतन और तनुजा का कन्यादान भी किया था। शोभना समर्थ और मोतीलाल में एक बात कॉमन थी, दोनों ने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर गुजारी। यही वजह थी कि उस दौर में भी समाज से बेपरवाह होकर अपनी मोहब्बत को भरपूर जीया। आज भी इनके प्यार की मिसाल दी जाती है।
Daddy: महेश भट्ट के निजी अनुभव पर आधारित थी 'डैडी', फिल्म के 35 साल पूरे होने पर पूजा भट्ट ने किए कई खुलासे