फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adrishyam Series: 'अदृश्यम' सीरीज का दमदार प्रोमो जारी, एक्शन अवतार में नजर आईं दिव्यांका त्रिपाठी

Sun, 21 Jan 2024 05:07 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिव्यांका त्रिपाठी अप्लॉज एंटरटेनमेंट की सीरीज 'अदृश्यम' में नजर आएंगी। इस सीरीज के निर्माताओं ने हाल ही में प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमे दिव्यांका त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।   
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का जाना माना नाम हैं। अभिनेत्री ने 'ये है मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' के बाद दिव्यांका त्रिपाठी अप्लॉज एंटरटेनमेंट की सीरीज 'अदृश्यम' में नजर आएंगी। इस सीरीज के निर्माताओं ने हाल ही में प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमे दिव्यांका त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।   
विज्ञापन


'अदृश्यम' का प्रोमो वीडियो जारी 
प्रोमो वीडियो की शुरुआत एक मॉल से शुरू होती है, जिसमें दिव्यांका अपनी बेटी के साथ शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में बाल कलाकार जारा को देखा जा सकता है। प्रोमो में दिव्यांका एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। निर्माताओं ने सोनी लिव के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से प्रोमो वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमेशा हमारे आस-पास, लेकिन कभी देखा नहीं, हमारे राष्ट्र के इन गुमनाम रक्षकों से मिलने के लिए तैयार हो जाइए 'अदृश्यम- द इनविजिबल हीरो' के साथ। जल्द ही सोनी लाइव पर स्ट्रीमिंग होगी।'

यह भी पढ़ें: Maidaan: ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैदान, आमने सामने होंगे अजय देवगन-कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार
विज्ञापन

 

आईबी अधिकारी के जीवन पर आधारित है सीरीज 
'अदृश्यम' सीरीज एक थ्रिलर सीरीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी और एजाज खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'अदृश्यम' सीरीज का निर्माण बॉम्बे शो स्टूडियो द्वारा किया गया है। यह सीरीज आईबी अधिकारी के जीवन पर आधारित है। बताया जा रहा है की इस सीरीज में 65 एपिसोड होंगे और इसका निर्देशन सचिन पांडे करेंगे।
विज्ञापन


'अदृश्यम' सीरीज स्टार कास्ट 
इस सीरीज में बाल कलाकार जारा, दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके साथ तरुण आनंद, रोशनी राय और चिराग मेहरा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, बाल कलाकार जारा खान के बारे में बात करें तो वे 'बालिका वधू- 2' सीरियल में नजर आई थीं। इसके आलावा जारा को 'छोटी सरदारनी' और 'मैत्री' आदि में अभिनय करते देखा गया था। बीबीसी स्टूडियो द्वारा निर्मित और विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित अप्लॉज एंटरटेनमेंट की सीरीज 36 डेज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: फाइटर से पहले दीपिका की इन फिल्मों ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैक टू बैक दिए कई ब्लॉकबस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें