ब्रिटिश अभिनेता ने की तारीफ
एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा है कि लोकी के किरदार में अगर कोई बॉलीवुड अभिनेता फिट होगा तो वे शाहरुख खान ही हैं। ब्रिटिश अभिनेता ने कहा कि शाहरुख लोकी के बॉलीवुड संस्करण की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगे। उन्होंने कहा, "वे इस रोल को अच्छे से निभाएंगे। मुझे लगता है कि वे एक अच्छा वेरियंट होंगे।"
पहले भी किंग खान की कर चुके हैं प्रशंसा
बता दें कि इससे पहले भी टॉम ने किंग खान की तारीफ कर चुके हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने ब्रिटेन में 'देवदास' देखने का जिक्र करते हुए शाहरुख की खूब प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे याद है कि यह काफी समय पहले की बात है। मैंन एक स्थानीय सिनेमा में देवदास देखने गया था। यह एक असाधारण अनुभव था। मैं कहूंगा मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा था। इसलिए मुझे वह बहुत याद है"।
लोकी सीजन में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो टॉम हिडलेस्टन को आखिरी बार 'लोकी सीजन 2' में देखा गया था। इसमें सोफिया डिमार्टिनो, ओवेन विल्सन, गुगु मबाथा-रॉ, तारा स्ट्रॉन्ग, यूजीन कोर्डेरो और अकादमी पुरस्कार विजेता के हुवे क्वान भी शामिल हैं, जिन्हें 'एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स' में भी देखा गया था। एरिक मार्टिन द्वारा लिखित नए सीजन को जस्टिन बेन्सन और आरोन मूरहेड ने निर्देशित किया है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' के 30 साल पूरे होने का मनाया जश्न, शाहरुख और काजोल को कहा धन्यवाद