फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: अवनि के इतिहास पर बॉलीवुड ने दी बधाई, सितारों ने बताया गर्व का पल

Mon, 30 Aug 2021 09:54 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक का उत्साह जितना खिलाड़ियों के अंदर है उतना ही उनकी जीत का जश्न पूरा देश मनाता है।  बॉलीवुड के सितारे भी भारतीय खिलाड़ियों की जीत को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।  टोक्यो ओलांपिक में  भारत की अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए। बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं रहे। कई सितारों ने सोशल मीडिया के  जरिए खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन

 

तापसी पन्नू ने दी जीत की बधाई
 
अवनि लेखरा की और योगेश कथुनिया की जीत पर तापसी पन्नू बधाई देते हुए लिखा, 'गुड़ मॉर्निंग इंडिया। गोल्ड में स्वागत है। खरा सोना अवनि लेखरा। वही योगेश कथुनिया के लिए ट्वीट करते हुए तापसी ने लिखा,'मेडल्स की बरसात। योगेश कथुनिया ने सिल्वर जीता। 
 
 
 
विज्ञापन

अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
अक्षय कुमार ने दी अवनि को बधाई 

अक्षय कुमार ने अवनि की जीत के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। खिलाड़ी कुमार ने लिखा, ' पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास रचने वाली अवनि लेखरा आपको ढेरों बधाई।' #टोक्यो2020 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें