फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: लद्दाख में छुट्टियां मनाती नजर आईं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

Sun, 29 Aug 2021 04:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। सारा इन दिनों लद्दाख में छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर कीं है। 

सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी छुट्टियों की कुछ फोटोज शेयर कीं है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से सूर्योदय की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गोल्डन ऑवर। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख में हरियाली, शांति स्तूप, उसके चबूतरे और ध्यान करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही सारा ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह झूले में बैठकर सूरज की रोशनी लेती नजर आ रही थीं। प्रसंशकों के साथ अपनी फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- प्रकृति, सुख-शांति। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है सारा यहां किसी काम के सिलसिले में पहुंचीं है या फिर सिर्फ छुट्टिया बिताने। इससे पहले अभिनेत्री मालदीव्स और कश्मीर में छुट्टियां मनाती नजर आईं थी।

 

सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि सारा के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी छुट्टियों पर गई हुई हैं। दरअसल, दोनों एक्ट्रेसस को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। साथ ही फोटो में भी दोनों साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, राधिका ने अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। 

विज्ञापन

सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आई थीं। इस में फिल्म में एक्टर वरुण धवन के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, सारा ने आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। यह उनकी पांचवीं बॉलीवुड फिल्म होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें