फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tillotama Shome: एयरपोर्ट पर परेशान हुईं तिलोत्तमा, उड़ान को हुई करीब 9 घंटे की देरी, एयर इंडिया पर लगाए आरोप

Sun, 06 Oct 2024 03:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने एयर इंडिया पर विमान की उड़ान में देरी करने और कोई भी पूर्व सूचना न देने का आरोप लगाया है। तिलोत्तमा मुंबई से लंदन जा रही थीं, जब उनकी फ्लाइट में देरी हुई। उन्होंने कहा कि एयर लाइन की ओर से उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
तिलोत्तमा शोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने रविवार को एयर इंडिया पर विमान को बिना बताए देर करने का आरोप लगाया है। तिलोत्तमा शोम ने कहा, मुंबई से लंदन जाने वाले विमान की उड़ान को करीब 9 घंटे टाल दिया गया। साथ ही इस देरी की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। इस पर एयर लाइन का कहना है कि हमारी ओर से रजिस्टर फोन नंबर पर संदेश भेजा गया था, असुविधा के लिए हमें खेद है।  

विज्ञापन
Trending Videos

तिलोत्तमा शोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तिलोत्तमा शोम ने उड़ान देरी से करने के लगाए आरोप
तिलोत्तमा शोम ने कहा कि एयरलाइन ने इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही इसका कोई उपाय भी नहीं निकाला। शोम ने ट्विटर पर कहा, एयर इंडिया उड़ान सुबह 5.15 बजे की उड़ान को करीब 9 घंटे के लिए लिए रोक दिया गया। देरी के बारे में यात्रियों को सूचित करने के लिए एयरलाइन की ओर से कोई संदेश या कॉल नहीं किया गया। एयर इंडिया से संपर्क करने पर, वे केवल इतना कह सकते हैं कि हमें असुविधा के लिए खेद है। उन्होंने कहा, 'एयर इंडिया आप अपने ग्राहकों को यह क्यों नहीं बताते कि आपकी उड़ान में 8.5 घंटे की देरी हो रही है। कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई'।

Al Pacino: कोविड-19 को लेकर अल पचीनो ने साझा कीं बुरी यादें, कहा- लगा जैसे मौत का किया अनुभव

तिलोत्तमा शोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एयर इंडिया ने दिया ऐसा जवाब
अभिनेत्री ने अपने ट्वीट पर कहा, इस दौरान एक मरीज भी एयरपोर्ट पर मौजूद है, जिसे इसी विमान से लंदन जाना है। अपने इलाज के लिए। वह सवा पांच बजे जाने वाली उड़ान के लिए रात 2 बजे ही एयरपोर्ट पर आ गई थी। एयर इंडिया की ओर से जवाब में कहा गया, असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। एयर लाइन की ओर से रजिस्टर नंबर पर मैसेज भेजा गया था।

Bigg Boss Winners: अब कहां हैं गौहर खान से एमसी स्टैन तक 'बिग बॉस' के ये विजेता, शो से बनाई अपनी अलग पहचान

विज्ञापन

तिलोत्तमा शोम - फोटो : इंस्टाग्राम@tillotamashome
प्रशंसको ने की तिलोत्तमा शोम की बेहतर वापसी की उम्मीद
तिलोत्तमा शोम ने कहा कि फ्लाइट 5.15 से दोपहर 1.30 बजे तक देरी से उड़ी। इस बीच यात्रियों को आराम के लिए कोई होटल भी नहीं दिया गया। कोई वैकल्पिक उड़ान का विकल्प भी नहीं दिया गया। हमारा सामान चेक इन हो चुका है। क्या यह कानूनी है? हमें किस तरह से मुआवजा दिया जा रहा है? शोम की एक प्रशंसक ने पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, 'मुझे वाकई उम्मीद है कि वापसी बेहतर होगी। अगर उन्हें अपने यात्रियों की परवाह है, तो उन्हें वाकई इसे बेहतर करना चाहिए। बता दें कि अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर',  में 'दिल्ली क्राइम', 'नाइट मैनेजर' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें