टाइगर-कबीर की चल रही बातचीत
कहा जा रहा था कि वे बब्बर शेर नाम की फिल्म के लिए सलमान खान के संपर्क में थे। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि वे इसमें टाइगर श्रॉफ को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक की टाइगर के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि दोनों के बीच जिस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है वो एक्शन से भरपूर होगी। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए कबीर खान टाइगर को बिल्कुल उपयुक्त मानते हैं और इसी वजह से वे उन्हें इस प्रोजेक्ट में कास्ट करने के इच्छुक हैं। फिलहाल, फिल्म की कहानी की डिटेल तो नहीं पता चल सकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह पूर्वोत्तर पर आधारित एक एक्शन फिल्म होगी।
Baiju Bawra: ठंडे बस्ते में गई संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा', फिल्म का भारी बजट बना विलेन
इन फिल्मों में दिखेंगे टाइगर
रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार कबीर इस पर वी. विजयेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बजरंगी भाई जान के बाद कबीर, प्रसाद के साथ फिर से काम करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्हें विश्वास है कि उनका नया प्रोजेक्ट लोगों को जरुर पसंद आएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां पर काम कर रहे हैं और उन्होंने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी साइन की है। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं।
Naina: AI सुपरस्टार नैना ने भारत का पहला एआई पॉडकास्ट किया लॉन्च, शोभिता होंगी 'द नैना शो' की पहली मेहमान