फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamie Lever: अब तेलुगु सिनेमा में अभिनय का दम दिखाएंगी जैमी लीवर, इस फिल्म में आएंगी नजर

Wed, 17 Jan 2024 05:10 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान जैमी ने अपने तेलुगु फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के प्रति खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
जैमी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं, अब उनकी बेटी जैमी लीवर तेलुगु फिल्म से अभिनय करियर में कदम रखने जा रही हैं। जैमी लीवर भी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। कॉमेडी में अभिनेत्री अपने पिता को मात देती हैं। अक्सर उनके कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान जैमी ने अपने तेलुगु फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के प्रति खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन

जैमी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म से दादी को देंगी भावभीनी श्रद्धांजलि 
जैमी लीवर ने कहा, 'मैं तेलुगु फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हूं, जिसका नाम 'आ ओकाट्टी अडक्कु' है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। यह मेरे लिए सिर्फ करियर में आगे बढ़ने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह फिल्म मेरी दादी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी मातृभाषा तेलुगु है और मेरी दादी ही मेरी मातृभाषा को समझती हैं।'

यह भी पढ़ें: Upcoming Tamil Movies: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये आगामी तमिल फिल्में, नेटफ्लिक्स ने किया एलान

जैमी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संस्कृति से जुड़ने का मिल रहा मौका
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे इस फिल्म में काम करने का अवसर दिया गया। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। मैं सिनेमा के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह मेरी भाषा, संस्कृति और परिवार का उत्सव है।
विज्ञापन

जैमी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुख्य भूमिका में दिखेंगी जैमी
जैमी ने फिल्म में काम करने का उत्साह जाहिर करते हुए कहा, 'मैं अपने साउथ डेब्यू के लिए बहुत उत्साहित हूं। तेलुगु सिर्फ एक भाषा नहीं है, यह मेरी पहचान का एक हिस्सा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी और उन्हें मुझे बड़े पर्दे पर देखकर आनंद आएगा।' जैमी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'आ ओकाट्टी अडक्कु' फिल्म के निर्माता छोटा भीम के राजीव चिलका हैं। जैमी के अलावा इस फिल्म में तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: गोविंदा की कॉमेडी टाइमिंग की कायल रवीना, अभिनेत्री बोलीं- उन जैसा न कोई हुआ है और न होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें