'टाइगर 3' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की स्टारर 'टाइगर 3' का एक्शन पैक्ड ट्रेलर में जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जाता है कि फिल्म भी बहुत दमदार होने वाली है। 'टाइगर 3' के ट्रेलर में एक-साथ प्यार, नफरत और जंग देखने को मिला।
ट्रेलर की शुरुआत में एक महिला की आवाज सुनाई देती है। वो कहती हैं, 'देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है- सिर्फ एक आदमी का'। उसके बाद बाइक पर सवार टाइगर की एंट्री होते हैं और वो धमाका कर देते हैं। पिछली दोनों पार्ट में हमने टाइगर को देश की खातिर लड़ते देखा था। लेकिन इस ट्रेलर ने ये सवाल खड़ा दिया है कि क्या टाइगर इस बार देश के लिए लड़ेगा या अपने परिवार के लिए। कुछ दिन पहले ‘टाइगर का मैसेज’ के नाम से एक वीडियो जारी किया गया था। उसमें भी ऐसे ही सवाल उठ रहे थे कि टाइगर देशभक्त है या गद्दार। टाइगर देशवासियों से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा था।
सलमान खान को टक्कर देने के लिए इस बार इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं, जो ट्रेलर में ही सलमान की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इमरान का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। अब इस फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। सलमान की ये फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।