बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकार अपने टैलेंट से पर्दे पर लोगों को हंसाते और रुलाते हैं। हालांकि, उनकी असल जिंदगी में तमाम दर्द होते हैं, जिन्हें जानकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। फिल्मों की चकाचौंध के पीछे भी एक दुनिया है, जिससे रूबरू होने का मौका कभी-कभार ही मिलता है। सेलेब्स की निजी जिंदगी के बारे में तो आप अक्सर पढ़ते ही रहते हैं। इन्हीं एक्टर्स की जिंदगी के कुछ ऐसे अनछुए पहलू भी हैं, जो सिर्फ इनके दिल में छिपे हुए हैं। आज आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को मौत के मुंह में जाते हुए देखा, लेकिन उन्हें बचा न सके।