फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Roshans: राकेश रोशन की डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बने शाहरुख खान, निर्देशक शशि रंजन ने जताया आभार

Wed, 24 Jan 2024 09:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान, राकेश रोशन की डॉक्यूमेंट्री द रोशन्स का हिस्सा बन गए हैं। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म इंडस्ट्री में रोशन परिवार के सात दशक लंबी विरासत पर प्रकाश डालेगी। निर्देशन की कमान शशि रंजन ने संभाली है। 
 
विज्ञापन
द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री से जुड़े शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता राकेश रोशन के साथ मिलकर इंडस्ट्री को 'कोयला', 'करण अर्जुन' और 'किंग अंकल' जैसी फिल्में दी हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, किंग खान ने एक बार फिर राकेश रोशन के साथ हाथ मिला लिया है। शाहरुख इस बार राकेश रोशन के जरिए निर्मित डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' का हिस्सा बने हैं। यह डॉक्यूमेंट्री, फिल्म इंडस्ट्री में रोशन परिवार के सात दशक लंबी विरासत पर प्रकाश डालेगी।  

राकेश रोशन ने जताया शाहरुख का आभार 

राकेश रोशन ने मंगलवार शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और 'द रोशन्स' में उनके प्यार, गर्मजोशी और योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। तस्वीरों में निर्देशक शशि रंजन भी थे, जो 'सियासत', 'दोबारा' और 'मुंगीलाल रॉक्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'द रोशन्स' के निर्देशन की कमान शशि रंजन ने ही संभाली है। राके श रोशन ने बेहतरीन पोस्ट को कैप्शन दिया, 'द रोशन्स में आपके प्यार, गर्मजोशी और योगदान के लिए धन्यवाद शाहरुख।'

विज्ञापन

 

Balasaheb Thackeray: बाबा साहेब की जयंती मनाने इकट्ठा हुए सितारे, गोविंदा-जितेंद्र ने बताया महान व्यक्ति

शशि रंजन ने जाहिर किया उत्साह 

निर्देशक शशि रंजन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख के साथ तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, 'शाहरुख के साथ शूट किया गया। उनसे बातचीत करके बहुत खुशी हुई।' वह डॉक्यूमेंट्री का समर्थन भी करेंगे। इसका निर्माण राकेश रोशन अपने भाई और बेटे ऋतिक रोशन के साथ मिलकर करेंगे। 'द रोशन्स' रोशन (ऋतिक के दादा), एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक, राकेश रोशन (उनकी फिल्मोग्राफी), राजेश रोशन (उनका संगीत) और ऋतिक रोशन के अभिनय करियर की कहानी को कवर करेगा। 

Bade Miyan Chote Miyan Teaser: इंतजार खत्म! कुछ ही देर में आएगा अक्षय-टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां का टीजर

'द रोशन्स' की विशेषता

डॉक्यूमेंट्री में उनके दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों के इंटरन्यू भी शामिल होंगे। इसके इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री साल 1948 से इंडस्ट्री में रोशन्स की यात्रा का वर्णन करेगी, जब रोशन काम के लिए बॉम्बे आए और 1949 की फिल्म सिंगार में संगीतकार ख्वाजा खुर्शीद अनवर के सहायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें