'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज
अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर 26 अप्रैल को रिलीज हुआ। इसमें दावा किया गया कि यह फिल्म दक्षिण भारत से 32 हजार लड़कियों के गायब होने की दिल दहला देने वाली सच्चाई को कहानी के माध्यम से उजागर करता है। फिर क्या था, ट्रेलर में इस मुद्दे को उठता देखकर ही बवाल मच गया और एक गुट इसकी रिलीज को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने लगा।
रिलीज डेट के साथ रोक की मांग
इसके बाद जैसे ही सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज डेट सामने आई इस पर वापस बवाल मच गया। सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ ने मांग की कि 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग रोक दी जानी चाहिए।
जमीयत उलमा-ए-हिंद का पैगाम
फिल्म की रिलीज डेट बेहद करीब थी, बावजूद इसके भी दो मई 2023, मंगलवार को मुस्लिम संस्था जमीयत उलमा-ए-हिंद ने इस पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने केंद्र और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग और रिलीज पर बैन लगाने के निर्देश की मांग की थी।
सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
केरल हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
फिल्म पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी
'द केरल स्टोरी' पर छिड़े विवाद को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को इस पर टिप्पणी करने से नहीं रोक पाए। साथ ही इस पर बैन लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'द केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है। देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है। इस सिनेमा का भी कांग्रेस ने विरोध किया। इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।'
The Kerala Story: कहां-कहां टैक्स फ्री हो चुकी है द केरल स्टोरी, कहां हो रही इसकी मांग?
इन राज्यों में टैक्स फ्री
एक तरफ विरोध, मारधाड़ और फिल्म को बैन करने पर तूल दिया जा रहा है। तो वहीं, कई सरकारें इसे अपने राज्य में टैक्स फ्री कर रही हैं। इसकी पहल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इसके बाद अब 'द केरल स्टोरी' को महाराष्ट्र, यूपी और दिल्ली में भी टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है।