फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो की व्यूअरशिप घटी, दो एपिसोड्स को मिले 1.8 मिलियन व्यूज

Sun, 06 Oct 2024 09:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' ओटीटी पर दर्शकों के लिए प्रसारित हो रहा है। इस शो पर हाल ही में एफआईआर और एबीसीडी के लेखक अमित आर्यन ने कई आरोप लगाए थे। अब शो की व्यूअरशिप को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। शो की व्यूअरशिप में कमी आई है।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@thegreatindiankapilshow
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आया है। इस शो में पहले एपिसोड में आलिया भट्ट निर्देशक करण जौहर के साथ पहुंचे थे। इस शो के दूसरे एपिसोड में देवरा के स्टार जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस शो के पहले सीजन में दूसरे सीजन के मुकाबले कम व्यूज आए हैं, जिस एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंचेगे।
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा शो की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घट गई शो की व्यूअरशिप
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो की व्यूअरशिप में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ये शो पिछले सीजन में हिंदी शो के टॉप 10 की लिस्ट में शामिल था, जिसमें शो का छठवां स्थान था। नेटफ्लिक्स के दर्शकों के आंकड़े देखें तो शो को दो एपिसोड के लिए 1.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। ये आंकड़े लगातार गिरते जा रहे हैं।

Citadel 2: 'सिटाडेल 2' में कितनी अलग है नादिया? अपने किरदार पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद कर दिया खुलासा

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले हफ्ते एक शो को मिले थे 1.2 मिलियन व्यूज
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो को पिछले हफ्ते एक ही एपिसोड के लिए 1.2 मिलियन व्यूज मिले थे। व्यूज की संख्या में दो एपिसोड मिलाकर सिर्फ 600,000 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस बार दर्शकों के पास दोनों में से किसी भी एपिसोड को स्ट्रीम करने का विकल्प था।

Bigg Boss 18: बिग बॉस के सेट पर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य, सलमान खान को गीता भेंट कर दिया आशीर्वाद

विज्ञापन

कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
अमित आर्यन ने लगाए ऐसे आरोप
लेखक अमित आर्यन ने कहा, इस शो की सफलता के लिए कपिल शर्मा को अपने सभी सह कलाकारों को भी धन्यवाद कहना चाहिए। एफआईआर और एबीसीडी के लेखक अमित आर्यन ने कहा, 'द कपिल शर्मा शो इतिहास का सबसे फूहड़ कॉमेडी शो है। यह देखने में सामान्य बातचीत लगती है, लेकिन मेरे पास इस बात को कहने का अधिकार है। मेरे पास कपिल शर्मा, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक से ज्यादा अनुभव है। इस शो में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है। कृष्णा अभिषेक के किरदार को लेकर अमित आर्यन ने कहा कि वह हमेशा निचले स्तर की बात करते हैं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें