इस फिल्म में साथ काम करेंगे खुशी-इब्राहिम
रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशी और इब्राहिम ने एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म साइन की है। फिल्म का निर्देशन शाउना गौतम द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर की सहायता की थी। यह फिल्म उनके निर्देशन की पहली फिल्म है। कहा जा रहा है कि दोनों को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है और वे अगले साल इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म डायरेक्ट टू डिजिटल रिलीज होगी।
Welcome 2024: 'फाइटर' से लेकर 'सिंघम अगेन' तक, अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये बड़ी एक्शन फिल्में
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म उनके डिजिटल विंग धर्मैटिक्स द्वारा निर्मित एक डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रोजेक्ट के रूप में योजना बनाई जा रही है। निर्माता स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए एक प्रमुख ओटीटी प्लेयर के साथ बातचीत कर रहे हैं। यह उन रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसके लिए हिंदी सिनेमा जाना जाता है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी ओटीटी के लिए ही लिखी गई है, इसलिए यह मूल रूप से ओटीटी पर रिलीज होगी।
Animal: 69 फीसदी पाठकों ने माना- एनिमल में जरूरत से ज्यादा हिंसा, समाज में गलत प्रवृत्ति को मिलेगा बढ़ावा