फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 Years Of LOC Kargil: फिल्म 'एलओसी करगिल' के 20 साल पूरे, अभिषेक बच्चन ने साझा कीं पुरानी यादें

Tue, 12 Dec 2023 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नजर आए। अभिषेक बच्चन ने आज फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें ताजा की हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'एलओसी करगिल' की रिलोज को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म के दो दशक पूरे होने के मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फिल्म की कुछ यादें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है। अभिषेक बच्च ने लिखा है, 'समय पंख लगाकर उड़ता है! यकीन नहीं हो रहा कि 'एलओसी' की रिलीज को आज 20 साल हो गए हैं'।

विज्ञापन

Animal: रणबीर संग फाइट वाले सीन के दौरान भाई सनी को याद कर रहे थे बॉबी, बोले- उन्हीं के बारे में सोचते...

एलओसी के सेट से - फोटो : सोशल मीडिया
जेपी दत्ता के लिए कही ये बात
अभिनेता ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट साझा की है। उन्होंने आगे लिखा, 'कई सारे दोस्तों के साथ इस इस फिल्म ने खूबसूरत यादें दी हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस फिल्म में काम करना और भारतीय सशस्त्र बल के सच्चे नायकों की कहानियों को बताना अपने आप में बड़े सम्मान की बात है। इसके लिए मेरा चयन करने के लिए और मुझे मौका देने के लिए जेपी साहब का शुक्रिया'।
Disha Salian Death Case: सुशांत की मैनेजर की मौत का रहस्य खोलेगी एसआईटी! राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

एलओसी के सेट से - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने साझा कीं यादें
बता दें कि जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नजर आए। अभिषेक बच्चन के अलावा, अजय देवगन, संजय दत्त, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, रानी मुखर्जी, ईशा देओल, आशुतोष राणा और अक्षय खन्ना सहित कई सितारे नजर आए थे। अभिषेक बच्चन ने फिल्म से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए, कई सितारों को भी पोस्ट में टैग किया है। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। 
 
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
बेशक इस फिल्म में बॉलीवुड के 30 से ज्यादा सितारे नजर आए, मगर बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म नहीं चल पाई थी। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 17.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 31.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
SWA: हिंदी सिनेमा के 100 लेखकों ने दिखाए बगावती तेवर, हक नहीं मिला तो शुरू होगी आर पार की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें