फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zoya Akhtar: भाई-भतीजावाद पर जोया अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले?

Sun, 10 Dec 2023 12:24 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोया अख्तर, सुहाना खान, खुशी कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन
जोया अख्तर फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म से स्टार किड्स सुहाना, खुशी और अगस्त्य ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। 'द आर्चीज' में इन स्टार किड्स को लेने पर जोया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जोया ने भाई-भतीजावाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि स्टार किड्स सुहाना, खुशी और अगस्त्य पर ही क्यों ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जबकि अन्य चार कलाकार युवराज मेंडा दिल्टन डोइली, अदिति डॉट सहगल, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना भी तो फिल्म का हिस्सा हैं। 'द आर्चीज' निर्माता पहले भी कई इंटरव्यू में इस पर जवाब दे चुकी हैं।
विज्ञापन


भाई-भतीजावाद के बीच बताया फर्क
एक बातचीत के दौरान, जोया अख्तर ने भाई-भतीजावाद के बीच बारीक फर्क को समझाया। निर्माता ने कहा, 'भाई-भतीजावाद तब होता है, जब मैं जनता का पैसा अपने दोस्तों और परिवार के लिए इस्तेमाल करती हूं। वैसे भी मैंने इस फिल्म को अपने पैसों से बनाया है। मेरी फिल्म है। मेरा पैसा है। आप कौन होते हैं, मुझे बताने वाले कि मुझे फिल्म में किसे लेना चाहिए और किसे नहीं। अगर, कल को मैं किसी फिल्म में अपनी भतीजी को लेना चाहूं, तो यह मेरी समस्या है आपकी नहीं।'

यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: अपने किरदार में खामियां निकालते हैं मनोज बाजपेयी, पिता के साथ संबंधों पर भी दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन


समान अधिकार को लेकर कही यह बात
जोया ने समान अधिकार पर बात करते हुए कहा, 'मैं यह गुस्सा और झुंझलाहट अच्छे से समझती हूं कि कुछ लोगों के पास कुछ खास चीजों की आसान पहुंच होती है, जो बाकियों के पास नहीं है। समाज में सभी को समान शिक्षा और रोजगार के मौके मिलने चाहिए। यह बेतुका है कि आप पलट कर कहने लगे कि सुहाना खान को मेरी फिल्म में नहीं होना चाहिए। वह मेरी फिल्म में हैं या नहीं, इससे आपकी जिंदगी पर असर नहीं पड़ेगा। आपको उन चीजों पर बात करनी चाहिए, जिससे आपकी जिंदगी में बदलाव आएगा।'
विज्ञापन


जोया ने खुद का दिया उदाहरण 
जोया ने आगे कहा, 'मेरे पिता जावेद अख्तर यहां आए और अपनी जिंदगी बनाई। हम यहां पैदा हुए और पले-बढ़े तो क्या मुझे अपना पेशा चुनने का हक नहीं है? मैं यहां के लोगों को जानती हूं तो क्या मैं अपने पिता का त्याग कर दूं, क्योंकि मुझे फिल्ममेकर बनना है? इन बातों का कोई मतलब नहीं है? ऐसा करने से कुछ नहीं होगा। बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bobby Deol: ‘एनिमल’ के अबरार वाले तेवर की बॉबी ने यहां दिखाई थी पहली झलक, अब्बास मस्तान ने बोया पहला बीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें