फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agastya Nanda: अमिताभ से ज्यादा अभिषेक के फैन हैं अगस्त्य नंदा, बोले- मेरे मामू हैं मेरे हीरो, बताई यह वजह

Sun, 14 Jan 2024 08:15 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अगस्त्य ने एक साक्षात्कार में कहा,'मैं अपने नाना को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखता, चाहे कितने भी फैंस उन्हें घेर लें। मै हमेशा से अपने मामू अभिषेक बच्चन का फैन रहा हूं। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म में उनके अभिनय की खूब चर्चा भी हुई। हाल ही में एक साक्षात्कार में अगस्त्य ने अपने नाना अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वे सुर्खियों में आ गए। दरअसल, अगस्त्य नंदा ने कहा कि वे  अपने नाना को सुपरस्टार ही नहीं मानते। वहीं, अब अगस्त्य का एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे अमिताभ बच्चन से ज्यादा अपने मामा अभिषेक बच्चन के फैन है। उन्होंने कहा कि 'मेरे मामू मेरे हीरो थे'।
विज्ञापन

नाना अमिताभ को नहीं मानते सुपरस्टार
अगस्त्य ने आगे कहा कि वे हमेशा से अपने मामू अभिषेक बच्चन के प्रशंसक रहे हैं, जिनकी फिल्में देखकर वे बड़े हुए हैं। अगस्त्य ने कहा, 'यह थोड़ा अजीब है कि मैं अपने नाना को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखता, चाहे कितने भी फैंस उन्हें घेर लें। मैं उन्हें अपने नाना के रूप में देखता हूं। हालांकि, मेरे लिए मेरे मामू मेरे हीरो रहे हैं।
Konkona Sen Sharma: 'एनिमल मेरे टाइप की फिल्म नहीं', अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने वजह का भी किया खुलासा
 

मैं मामू अभिषेक बच्चन की फिल्में देखकर बड़ा हुआ
अगस्त्य ने आगे कहा, 'हम धूम, हाउसफुल, गुरु जैसी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। ये हमारी फिल्में हैं, मेरे मामू मेरे हीरो थे, जब मैंने धूम देखी तो फिल्म की वे बाइकें मुझे काफी अच्छी लगी थी। मेरे नाना एक पीढ़ी आगे के थे, इसलिए मैं उन्हें देखकर बड़ा नहीं हुआ। मैं मामू को देखकर बड़ा हुआ हूं, मैं उनका बहुत बड़ा फैन था और अब भी हूं'।
Inspirational Story: कलाबाजी दिखाते टूटी हड्डी, आजीवन अपाहिज की स्थिति, लेकिन फिर उठ खड़ी हुई ये ‘हीरोइन’ और..
विज्ञापन

श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन के परिवार से आने से अगस्त्य जमीन से कितने जुड़े हुए हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी मां सबसे बड़ी ग्राउंडिंग फैक्टर हैं। वे हमें नियमित रूप से रियलिटी चेक देती रहती हैं। मेरी मां अक्सर मुझे समझाती हैं कि खूब मेहनत करो और दुनिया में अपना नाम कमाओ।' गौरतलब है कि अगस्त्य निर्देशक श्रीराम राघवन की अगली फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।
अपनी ही सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल में नहीं नजर आए ये सितारे, इन स्टार्स को मिली जगह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें