फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swatantrya Veer Savarkar: दमदार है वीर सावरकर पर बनी बायोपिक का ट्रेलर, रणदीप ने अदाकारी से छोड़ी गहरी छाप

Mon, 04 Mar 2024 09:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, योगेश राहर और रणदीप हुडा ने मिलकर किया है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर बनी बायोपिक का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।
विज्ञापन

Aamir-Darsheel: फिर आएंगे 'तारे जमीन पर', 16 साल बाद नए प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करेंगे आमिर खान-दर्शील सफारी
 

दमदार है फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत रणदीप के वायस ओवर से होती है। इसके बाद सावरकर के रूप में वे स्क्रीन पर नजर आते हैं। ट्रेलर के कई दमदार डायलॉग लोगों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। ट्रेलर में अभिनेता की शानदार अदाकारी देखने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। तीन मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में अंकिता लोखंडे की झलक भी देखने को मिली। फिल्म में वे वीर सावरकर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। 

रणदीप की अदाकारी के फैन हुए लोग
ट्रेलर सामने आने के बाद  इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "रणदीप हुड्डी की परफॉर्मेंस, ,बैकग्राउंड म्यूजिक और यमुनाबाई के रूप में अंकिता लोखंडे...सबकुछ परफेक्ट है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।" रणदीप की संवाद अदायगी देखकर रोंगटे खड़े हो गए।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, योगेश राहर और रणदीप हुडा ने मिलकर किया है। वहीं, इसकी कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी और रणदीप ने मिलकर लिखे हैं। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Drishyam: फिल्म 'दृश्यम' को लेकर मोहनलाल और अजय देवगन के फैंस के बीच छिड़ी जंग, निर्देशक ने दी यह प्रतिक्रिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें