बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत शादी करने जा रहे हैं। सुशांत पिछले कई सालों से अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में है। सुशांत ने अंकिता को न्यू ईयर के मौके पर शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अंकिता के हां कहने के बाद दोनों शादी की तारीख तलाश रहे हैं।
ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के बाद धोनी पर बनने वाली फिल्म में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में वह कैप्टन कूल रह चुके धोनी पर बनने वाली फिल्म करने के बाद शादी कर सकते हैं।
खबर है कि सुशांत और अंकिता इस साल मई या जून में शादी कर सकते हैं। शादी के दो फंक्शन एक दिल्ली में दूसरा इंदौर में होगा।