दरअसल, शौविक का नाम सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग मामले में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट द्वारा इन्हें भी रिया की तरह आरोपी ठहराया गया था। जिसके बाद शोविक को विदेश जाने और पासपोर्ट इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी। हालांकि शोविक को हाल ही में 17 सितंबर से 25 सितंबर 2023 यानी 7 दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है, जिसको लेकर हाल ही में कोर्ट उन्हें विदेश जाने की इजाजत दी गई है।
रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
तो वहीं शोविक को अपनी विदेश यात्रा का पूरे शेड्यूल की जानकारी देनी होगी, जिसमें वे पते भी शामिल होंगे जहां वह रहेंगे, मोबाइल नंबर, जिस पर उक्त अवधि के दौरान उससे संपर्क किया जा सकता है। शोविक को अपने माता-पिता के पासपोर्ट इस न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक-I) के पास जमा कराने होंगे।
आपको बता दें कि साल 2020 की जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। वहीं, उस दौरान जिया और सुशांत रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करवाया था। वहीं, इस बीच रिया और उनके भाई शोविक सितंबर 2020 के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, रिया इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो रोडिज में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: रिद्धि डोगरा के लिए आसान नहीं था जवान में 'आजाद' की मां का किरदार, बोलीं- शाहरुख ने मुझे बार-बार...