फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: सविता बजाज की मदद के लिए आगे आईं सुप्रिया पिलगांवकर, एक्ट्रेस को आईसीयू में किया गया भर्ती

Mon, 19 Jul 2021 07:58 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेत्री सविता बजाज की मदद के लिए आगे आईं सुप्रिया पिलगांवकर।
  • सविता बजाज को आईसीयू में किया गया शिफ्ट।
  • सविता बजाज 'नजराना', 'बेटा हो तो ऐसा' जैसी कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम।
विज्ञापन
सुप्रिया पिलगांवकर, सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सविता बजाज (Savita Bajaj) पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया था कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में फिल्म 'नदिया के पार' में उनके साथ काम कर चुके एक्टर सचिन पिलगांवकर की पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर उनकी मदद के लिए आगे आई हैं।

विज्ञापन


सविता बजाज का ख्याल रख रहीं एक्ट्रेस नुपूर अलंकार ने न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान बताया कि, 'सविता बजाज के बारे में सुनने के बाद एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर मदद के लिए आगे आई हैं। सुप्रिया के साथ CINTAA के कुछ कमिटी मेंबर्स भी आगे आए हैं ताकि हम सविता के अस्पताल के बिल भर सकें।' 

नुपूर ने आगे कहा, 'सविता बहुत ही स्वाभिमानी महिला हैं, बीते दिन ही कुछ मीडिया पर्सन्स के बहुत जोर देने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।' फिलहाल, सविता आईसीयू में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सविता बजाज अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए कहा था, 'मेरी सेविंग्स खत्म हो गई हैं। मेरे स्वास्थ्य पर मेरे सारे पैसे खर्च हो गए हैं। मुझे सांस लेने में गंभीर समस्याएं होने लगी है, मुझे नहीं पता मैं कैसे मैनेज करूंगी।' उन्होंने कहा था, उनकी मदद के लिए राइटर्स एसोसिएशन और CINTAA (सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन) की तरफ से जो मदद मिल पा रही हैं, उसी से गुजारा चल रहा है। उन्होंने बताया था कि राइटर्स एसोसिएशन से दो हजार और CINTAA की तरफ से पांच हजार रुपये की मदद मिलती है, जिससे वह गुजारा कर रही हैं लेकिन उम्र के साथ बढ़ती बीमारियों ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सविता बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
सविता बजाज ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'निशांत', 'नजराना' और 'बेटा हो तो ऐसा' जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा वह 'नुक्कड़', 'मायका' और 'कवच' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें